You are here:

पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ भी चूना लगाया था। नीरव मोदी की कंपनी ने प्रियंका चोपड़ा से करार किया था कि प्रियंका नीरव मोदी ब्रांड की जूलरी की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। प्रियंका ने नीरव मोदी की कंपनी के लिए विज्ञापन फिल्म, प्रिंट विज्ञापन और होर्डिंग के लिए विज्ञापन शूट भी किये थे, लेकिन नीरव मोदी ने प्रियंका को उनकी फ़ीस ही नहीं दी, जो करोड़ों रुपये में थी। अब प्रियंका चोपड़ा की माँ ने इस बात की पुष्टि की है कि वे इस बारे में कानूनी सलाह ले रही हैं।
नीरव मोदी ने प्रियंका को उनकी फ़ीस ही नहीं दी
उस विज्ञापन में प्रियंका चोपड़ा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे और समुद्र में एक जहाज पर वह विज्ञापन शूट किया गया था।गत वर्ष नीरव मोदी ग्रुप से विज्ञापन करार किये जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हा था कि वे इस करार के बाद बहुत उत्साहित हैं. उन्हें लगता है की यह दो सामान विचारधारावाले लोगों का सामूहिक प्रयास है जो भारत की प्राचीन विरासत का महत्त्व समझते हैं और उसे बढ़ावा देना चाहते हैं।प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके स्पष्ट किया कि नीरव मोदी की कंपनी ने उन्हें भु गतान नहीं किया है। इसी को लेकर दोनों के बीच की डील रद्द की जा चुकी है। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 11400 करोड़ से भी अधिक की धोड़ाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है और नीरव मोदी की 5000 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति राजसात की गई है।