You are here: Film Review

हाल ही में हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले फेक न्यूज का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। आबादी का 62 प्रतिशत हिस्सा फेसबुक और वाट्सएप के जरिये फेक न्यूज प्राप्त कर रहा है। इससे फेसबुक का वह दावा गलत साबित होता है, जिसमें कहा गया था कि फेसबुक ने भारत में 10 लाख फर्जी अकाउंट प्रतिदिन डिलीट करने का फैसला किया है। सर्वे के अनुसार फेसबुक और वाट्सएप ऐसे माध्यम है, जो फेक न्यूज का प्रचार करने के प्राथमिक माध्यम कहे जा सकते हैं।

सलमान खान प्रोडक्शन की नोटबुक काश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी एक ऐसी फिल्म है, जो पुराने जमाने की रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाती है, लेकिन फिर भी फिल्म में ताजगी और नयापन है। श्रीनगर की डल झील के शिकारे में बनी एक स्कूल के 7 बच्चों और उनकी टीचर के प्रेम की कहानी ज्यादा है। नए टीचर के आने के बाद भी बच्चों का प्रेम बरकरार रहता है। दो टीचर एक नोटबुक के जरिये मिलते है और एक-दूसरे के हो जाते है। बच्चों की मासूमियत और टीचर्स की सादगी के बीच भुनी गई सुंदर प्रेम कहानी कई बार मुस्कुराने पर मजबूर करती है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दंगल गर्ल सानिया मल्होत्रा की फोटोग्राफ फिल्म नहीं, आपके धीरज की परीक्षा है। फिल्म इतनी मंथर गति से चलती है कि अगर आप नींद में हो तो ही इसे पसंद कर सकते हैं। गेट वे ऑफ इंडिया पर 50 रूपए में पर्यटकों के फोटो खींचने वाला हीरो एक लड़की का फोटो 30 रूपए में खींचने को तैयार हो जाता है। वह फोटो खींचता है और उसे पन्नी में डालने के लिए झुकता है, इतनी देर में लड़की चली जाती है। फोटो हीरो के पास ही रह जाती है। इसलिए कहानी शुरू हो गई फोटोग्राफ। अगर लड़की लंच बॉक्स भूल जाती, तो इसका नाम लंच बॉक्स - 2 हो सकता था।

बेवकूफाना फिल्में देखने का अपना मजा है। टोटल धमाल देखने के लिए जाते समय यही बात मन में थी, लेकिन इतना फिजूल का हंगामा देखने को मिलेगा, यह आशा नहीं थी। नोटबंदी के बाद घोटाले के 50 करोड़ का खजाना लेकर पुलिस कमिश्नर और 10 अन्य किरदारों की कहानी है यह फिल्म। दिलचस्प बात यह है कि इसमें सभी पात्र जोड़ी से आते है। इस तरह 5 टीमें 50 करोड़ के पीछे है और वे मुफ्त के माल के लिए कुछ भी करने को तैयार है। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जॉनी लिवर, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर, पीतोबास त्रिपाठी, सुदेश लहरी, निहारिका रायजादा, स्वाति कपूर, राजपाल यादव, विजय पाटकर, सोनाक्षी सिन्हा आदि कलाकार की भीड़ के अलावा इसमें संजय दत्त के पुराने फुटेज और जैकी श्राॅफ की आवाज भी है। इतने कलाकारों की भीड़ बेसिरपैर की हरकतें और वाट्सएप के पुराने लतीफे प्रचलन में लाने की कोशिश करती है।

फिल्म बदला एक मर्डर बेस्ड डाॅक्यु-ड्रामा है। एक वकील और उसकी युवा, सुंदर, पढ़ी-लिखी, पावरफुल और अनैतिक कार्य करने वाली मुवक्किल के बीच। तमाम झोल के बावजूद फिल्म लगभग 2 घंटे दर्शकों को बांधे रखती है और बताती है कि झूठ के पंख कैसे होते है। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन रिलीज हुई इस फिल्म में महिला की नकारात्मक शक्ति दिखाई गई है, जो बताती है कि एक महिला अपने अनैतिक कार्य को छुपाने के लिए किस हद तक नीचे गिर सकती है। अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह और कहानी इस फिल्म की जान है। एक स्पेनिश फिल्म पर आधारित इस फिल्म का पूरा ताना-बाना ब्रिटेन का है, लेकिन पात्र भारतीय है।

गली बॉय फिल्म का गाना है अपना टाइम आएगा, नंगा ही तू आएगा, क्या घंटा लेकर जाएगा। फिल्म देखकर लगता है कि वाकई रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जोया अख्तर का टाइम आया हुआ है। भारत में भले ही सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम होते हो, फिल्मों के लिए तो वेलेंटाइन्स-डे, दिवाली, क्रिसमस, वेडिंग सीजन और एग्जाम सीजन ही होते है। इसलिए शुक्रवार के पहले भी फिल्में रिलीज हो जाती है।