Bookmark and Share

FB IMG 1441452568981

वर्तिका नंदा ने टीवी में क्राइम रिपोर्टिंग को उस वक़्त चुना, जब मीडिया में आनेवाली 99 प्रतिशत युवतियां एंकर बनना चाहती थीं या ग्लैमरस लाइफ़ स्टाइल प्रोग्राम की रिपोर्टर ! वे मीडिया की छात्रा रहीं, दिल्ली में टीवी चैनल में क्राइम रिपोर्टर , प्रोड्यूसर और न जाने क्या-क्या रहीं; वे पत्रकार हैं पर वैसी पत्रकारिता नहीं करतीं, जैसी बरखा दत्त करती हैं! वे सोशल वर्कर हैं पर कोई एनजीओ नहीं चलातीं, वे जेण्डर कम्युनिकेटर हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुडी हैं, वे कवयित्री हैं और तीन साल से जेल में बंद महिलाओं की आवाज़ बन गई हैं. आजकल दिल्ली के लेडी श्रीराम (LSR) कॉलेज में फैकल्टी और एचओडी हैं.

FB IMG 1441452676384

वर्तिका 12 साल की थीं, जब पहली बार टीवी पर एंकरिंग की थीं. पढ़ाई के बाद सहारा समय, एनडीटीवी, ज़ी टीवी और लोकसभा टीवी में बरसों काम किया. क्राइम रिपोर्टर से एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में. उनकी पीएचडी 'महिलाओं के साथ रेप की वारदातों का प्रिंट मीडिया में कवरेज' जैसे संवेदनशील मुद्दे पर थी. वे प्रिंट मीडिया, फिल्म, इंटरनेट मीडिया से भी जुडी हैं. उनकी सक्रियता से किसी को भी रश्क हो सकता है.

FB IMG 1441452790459

वर्तिका नंदा महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के ख़िलाफ़ आवाज बनाकर उभरी हैं. उनकी पत्रकारिता, शिक्षण, लेखन, फिल्म निर्माण सभी कुछ किसी सक्रिय आंदोलनकारी की तरह है. वे भी नौकरी करती हैं, उनका भी घर परिवार है; लेकिन उन्होंने अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल कार्य को शानदार तरीके से सुविभजित कर रखा है. उन्होंने कभी भी अपने महिला होने को टीवी की शोरगुल वाली भीड़भरी क्राइम रिपोर्टिंग में बड़ा नहीं बनने दिया. 'टेलीविजन और अपराध पत्रकारिता' किताब पर उन्हें अवार्ड मिला, राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल मीडिया अवार्ड, लाडली पुरस्कार आदि के साथ ही उन्हें राष्ट्रपति के हाथों 'स्त्री शक्ति पुरस्कार' भी मिल चुका है. एक बार इंदौर में मैं कह बैठा कि आपसे मुझे रश्क़ (ईर्ष्या) होती है, तो उनका जवाब था --आप भी खूब सक्रिय रहिए!

FB IMG 1441452806914

क्राइम रिपोर्टिंग करते करते उन्होंने महिलाओं के प्रति संवेदना अनुभूत कीं. क्राइम पत्रकारिता के अलावा उनकी कविताओं की चार किताबे आ चुकी हैं - 'मरजानी'; 'थी, हूँ और रहूंगी, ( महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों से प्रेरित कविताएं);में उनकी कविताएं हैं और 'तिनका तिनका तिहाड़' जेल में बंद महिला कैदियों की कविताओं का संकलन है जिसे उनके साथ ही एक संवेदनशील डीजी जेल विमल मेहरा ने संपादित किया है. उनकी कविताओं की ताजा किताब 'रानियां सब जानती हैं' अपराधों की शिकार महिलाओं को समर्पित हैं.

उनका कहना है कि प्रिंट 'सुख' देता है, टीवी 'शोर' और कविताएँ मानवीय संवेदनाएं !

FB IMG 1441452853686

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com