
नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया मैनेजर्स का जवाब नहीं।
रक्षाबंधन के दिन (26 अगस्त को) मोदीजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 55 विशिष्ट महिलाओं को फॉलो करना शुरू कर दिया। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एथलीट पीटी ऊषा, बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ. स्वरूप सम्पत ( परेश रावल की लुगाई, मिस इंडिया 1979 और ये जो है जिंदगी सीरियल की कलाकार) पत्रकार पश्यन्ति मोहित शुक्ला, रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट, शालिनी सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा, वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी शामिल हैं।
मोदी जी ट्विटर पर दुनिया के (ओबामा और ट्रम्प के बाद) तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। वे अपने ट्विटर हैंडल से 2 हजार लोगों को फॉलो करते हैं। ट्विटर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उनके 4 करोड़ 37 लाख फॉलोअर्स हैं। इस लिहाज से वे डोनाल्ड ट्रम्प के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले नेता हैं। उनके एक और ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया के करीब 2 करोड़ 69 लाख लोग फॉलोअर्स हैं, जबकि वह खुद इससे 438 लोगों को फॉलो करते हैं।

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के ट्विटर पर 1 करोड़ 16 लाख और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 74 लाख 48 हजार फ़ॉलोअर्स हैं। अमित शाह 272 लोगों को, राहुल गाँधी 185 लोगों को और ट्रम्प 47 लोगों को फॉलो करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 39 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि हमारे राष्ट्रपति ( प्रेसिडेंट ऑफ़ इण्डिया @राष्ट्रपतिभवन) केवल प्रणव दा को फॉलो करते हैं।
प्रणव दा, प्रणव दा हैं। वे ट्विटर पर किसी को फॉलो नहीं करते, उन्हें 22 लाख 30 हजार लोग फॉलो करते हैं।
27 Aug 2018.