Bookmark and Share

anil

प्रोफेसर अनिल गुप्ता पढ़े-लिखे दशरथ मांझी है. जी हाँ, आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर अनिल गुप्ता की तुलना किसी से हो सकती है, तो दशरथ मांझी से.   दशरथ मांझी अगर पढ़े-लिखे होते, तो प्रो. अनिल गुप्ता की तरह ही होते. दूरदृष्टा, जिद्दी, खब्ती, अड़ियल, धुनी - व्यापक हित में काम करने वाले.

anil2

anil7

थ्री इडियटस् फिल्म में रेंचो (आमिर खान) ने जिस स्कूटर वाली आटा चक्की को दिखाया था, उस आटा चक्की के पीछे प्रोफेसर अनिल गुप्ता और उनकी संस्था ही थी.    साइकिल से चलनेवाली ड्रिलिंग मशीन, मोटर साइकिल का ट्रेक्टर, कपास इकठ्ठा करनेवाला हार्वेस्टर, साइकिल से चलनेवाली वाशिंग मशीन, सीढ़ियां उतारनेवाली व्हीलचेयर, मोटरसाइकिल से चलने वाला सिंचाई पम्प, गैस से गरम होनेवाली कपड़ों की इस्तरी, नारियल व सुपारी के पेड़ पर चढ़ाने वाला ट्री क्लाइम्बर, 'बिना टंकी का' केरोसिन स्टोव, 30 प्रतिशत ज्यादा जलनेवाला स्टोव और ग्रामीणों के काम आनेवाली हजारों खोजों को उन्होंने पहचान दी, धन भी मुहैया कराया और हजारों जिंदगियां बदल दीं.

anil10

anil3

anil8

प्रोफेसर अनिल गुप्ता कृषि अनुसंधान तकनीक के  विशेषज्ञ हैं.  वे जानते है कि भारत के लोगों में गजब की कल्पनाशीलता और बुद्धि है. बरसों से वे इनोवेशन प्रोत्साहन अभियान में जुटे हैं.    हिन्दी में इसे नवाचार कहा जाता है, बोलचाल की भाषा में जुगाड़.  ये इनोवेशन कोई बहुत बड़े वैज्ञानिक नहीं करते, बल्कि गांवों और कस्बों में रहने वाले साधारण लोग करते है.  महिलाएं और बच्चे भी नई-नई खोज करते रहते है.  प्रोफेसर गुप्ता और उनकी टीमों  ने भारतीयों के ऐसे 25 हजार इनोवेशन खोजे है.   मुझे भी  उनके साथ काम करने का मौका मुझे भी मिला था, पर मेरी पत्रकारिता की नौकरी के कारण वह साथ छोटा रहा.  

anil5

anil4

प्रो. गुप्ता 17 साल से हर साल गाँवों में पैदल शोध-यात्रा करते हैं और  अब तक करीब 7000 किलोमीटर पदयात्रा कर चुके हैं.  वे डॉ. एपीजे कलाम के साथ काम कर चुके हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके मुरीद हैं. उन्हें हजारों  सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं,  पद्धश्री (2004) भी.  

anil6

anil9

प्रोफ़ेसर अनिल गुप्ता के  काम के बारे में और जानना हो तो  इन वेबसाइट को देख सकते हैं : 

www.iimahd.ernet.in/~anilg

www.sristi.org/anilg

www.techpedia.in

http://techpedia.sristi.org/

sristi.org/anilg

www.nifindia.org

प्रो. अनिल गुप्ता के TED TALK शो 

https://www.youtube.com/watch?v=JHk9YVjhk7c  (2010)

https://www.ted.com/talks/anil_gupta_india_s_hidden_hotbeds_of_invention  (2009)anil5anil8

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com