Bookmark and Share

sudhirTailang1

जो मित्र हमेशा प्रेरणा देते रहे हैं उनमें सुधीर तैलंग भी हैं. गज़ब की हिम्मत, अपनापन, सादगीपूर्ण स्टाइल और संघर्ष का जज़्बा. उन्होंने बताया कि बचपन में मैं सिनेमाघर का गेटकीपर बनने का सपना देखता था, मुक़द्दर ने कार्टूनिस्ट बना दिया. इलस्ट्रेटेड वीकली, नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान टाइम्स, इन्डियन एक्सप्रेस, एशियन एज आदि में बरसों बरस रोजाना कार्टून बनाते रहे हैं.

नवभारत टाइम्स में मेरे साप्ताहिक कॉलम 'जिनकी चर्चा है' में आठ साल लगातार वे कैरीकेचर बनाते रहे. वे दिल्ली नभाटा में ट्रांसफर के बाद भी बरसों यह जुगलबंदी करते रहे.

सुधीर तैलग भारत के नंबर वन पॉलिटिकल कार्टूनिस्ट हैं. राजनीति और समसामयिक विषयों की उनकी पढाई, समझ और संपर्क उन्हें और उनके कार्टूनों को जीवंत बनाता है. 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है. कई मशहूर राजनेताओं के ड्राइंग रूम में उनके कार्टून सम्मान के साथ टंगे हैं.

sudhir3

सुधीर तैलंग के पास बड़े नेताओं, मीडिया टायकून और मशहूर शख्सियतों की महानता (और नीचता) दोनों के सैकड़ों किस्से हैं. महान माने जाने वाले कई संपादकों को उन्होंने दिगम्बरावस्था में देखा है. कैसे उन्हें पद्मश्री मिलने पर महान संपादक को मिर्ची लगी और वह संपादक ईर्ष्यावश नीचता पर उतर आए, कैसे एडिटोरियल मीटिंग में वे सरताज बन गए, कैसे महान कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण ने टाइम्स के प्रकाशनों में उनके कार्टून छपने पर 'नोटंकी' की और उन्हें छापने से रोका.

sudhir5

ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के वक़्त उन्होंने डॉक्टरों से कहा था - आप मेरे ब्रेन से ट्यूमर निकाल सकते हो, ह्यूमर नहीं. पिछले साल उनके कार्टूनों की नुमाइश इण्डिया हेबिटेट सेंटर में लगी, जिसमें आडवाणी भी थे और येचुरी भी, स्पीकर मैडम भी थीं और केजरीवाल भी

sudhir4

खतरनाक बीमारी से जूझ रहे सुधीर के इलाज का खर्च कोई सरकार, कोई मीडिया हाउस, घराना नहीं उठा रहा. परिवार पर हर तरफ दबाव है. इतने महान कार्टूनिस्ट के लिए उन्हें आगे आना ही चाहिए.

28 Dec. 2015

08.20 AM

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com