Bookmark and Share

hashA 30nov15

बीसीसीआई ने पाकिस्तान के साथ भारत के क्रिकेट रिश्ते बरकरार रखने का आग्रह करते हुए दिसंबर में पाकिस्तान के साथ खेलने का जो प्रस्ताव रखा है, उसके साथ सबसे बड़ी गड़बड़ी यह हुई कि यह प्रस्ताव 26/11 को रखा गया। यहीं वह दिन है, जब पाकिस्तान ने मुंबई पर आतंकी हमला किया था। इस कारण भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेले जाने का विरोध लोगों के मन में था। एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक 91 प्रतिशत लोग चाहते है कि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेले। केवल 9 प्रतिशत लोग पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने के पक्ष में है।

भारत सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन जनता का फैसला सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को भी इस बात से बुुरा लगा कि जिस पाकिस्तान के साथ भारत के अच्छे रिश्तों की बात की जाती है, वह सीमा पर हमारे साथ दोस्ताना संबंध नहीं रखता। इसके साथ सोशल मीडिया पर भारत-पाक क्रिकेट को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आने लगा। लोगों ने 26/11 के शहीदों को याद किया और बीसीसीआई को गालियां दी। तीखे-तीखे कार्टून भी सोशल मीडिया पर नजर आए।

भारत सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन जनता का फैसला सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को भी इस बात से बुुरा लगा कि जिस पाकिस्तान के साथ भारत के अच्छे रिश्तों की बात की जाती है, वह सीमा पर हमारे साथ दोस्ताना संबंध नहीं रखता। इसके साथ सोशल मीडिया पर भारत-पाक क्रिकेट को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आने लगा। लोगों ने 26/11 के शहीदों को याद किया और बीसीसीआई को गालियां दी। तीखे-तीखे कार्टून भी सोशल मीडिया पर नजर आए।India vs Pak 3

 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्टून छापे गए और लिखा गया कि हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि बीसीसीआई और पीसीबी का संबंध हमेशा के लिए टूट जाए। यहां तक कहा गया कि हमारे शहीदों को हमारे पालतू कुत्ते तक श्रद्धांजलि देते है, लेकिन क्रिकेट के कारोबारी नहीं देते। सरकार से यह भी आग्रह किया गया कि वह ऐसा कोई काम नहीं करे, जिससे हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ जाए। नरेन्द्र मोदी से कहा गया कि वे चुनी हुई सरकार के नेता है और कांग्रेसी राजीव शुक्ला के इशारे पर नाचना बंद करे।

26/11 के चित्रों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया कि पूरा देश शोकमग्न है, लेकिन बीसीसीआई नहीं। सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों की किरकिरी की गई और लगभग हर एक मंच पर पाकिस्तान से क्रिकेट के संबंध नहीं बनाने का आग्रह किया गया। कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब क्रिकेट होता है, तब वह खेल नहीं, युद्ध होता है। बीसीसीआई को डी कंपनी का दलाल भी कहा गया।

India vs Pak 4

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों के विरोध में ‘नो क्रिकेट विथ पाकिस्तान’ नाम से हैशटैग चला, जो देखते ही देखते टॉपर पर पहुंच गया। लोगों से अपील की जाने लगी कि इस हैशटैग के तहत अपने विचार व्यक्त करे और पाकिस्तान से पूरी तरह संबंध तोड़ लिए जाए। पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का अर्थ होगा हमारे जवानों के घायल अंगों पर नमक छिड़कना। क्रिकेट हमारा शौक हो सकता है, लेकिन हमारे सैनिकों के लिए युद्ध लड़ना शौक नहीं, बलिदान की बात है। हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दे सकते। लोगों ने लिखा कि ऐसा लगता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को केवल पैसे से मतलब है और किसी चीज से कोई लेना-देना नहीं।

India vs Pak 2

अनेक लोगों ने खुलकर लिखा कि आतंकी हमला और क्रिकेट मैच साथ-साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान अगर क्रिकेट खेलना चाहता है तो आतंकी गतिविधियां बंद करे, लेकिन अगर फिर भी आतंकी गतिविधियां जारी रहती है और क्रिकेट खेला जाता है, तो क्रिकेट का पूरा तरह बहिष्कार किया जाएगा। चाहे वह बहिष्कार भारत और पाकिस्तान के बाहर ही क्यों न करना पड़े।

बीसीसीआई के प्रति लोगों के मन में गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने बीसीसीआई को ही भंग करने की मांग कर डाली। यह भी कहा गया कि हम पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान में धूल चटा सकते है और सीमा पर उन्हें भागने को मजबूर कर सकते है, लेकिन हम पाकिस्तान के दोगले व्यवहार को कभी नहीं भूल सकते।

web30-11-15

बीसीसीआई चाहता है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट अगले महीने शुरू हो जाए। यह भी सुझाव रखा गया है कि सुरक्षा के मद्देनजर ये मैच भारत और पाकिस्तान के अलावा किसी तीसरे देश में खेले जाएं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच दर्शकों के भीड़ को सबसे ज्यादा आकर्षित करते है, चाहे वे किसी भी देश में खेले जाएं। अगर ये मैच नहीं होते है, तो क्रिकेट प्रेमियों का एक वर्ग निराश जरूर होगा, लेकिन कई बार राजनीति खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com