You are here: Film Review

'वीरे दी वेडिंग' फिल्म कहती है कि अगर लड़के शालीनता की सीमा त्याग सकते हैं, तो लड़कियां क्यों नहीं? अगर लड़के गन्दी बात करते हैं तो लड़कियां क्यों नहीं? इस फिल्म में बोल्डनेस के नाम पर सिगरेट पीना, छोटे-छोटे कपड़े पहनना, अशालीन पार्टियां करना, बातचीत में गालियों का इस्तेमाल आदि है। समानता का युग है, इसलिए लड़कियां यह सब करती हैं। इन लड़कियां का किसी के लिए भी कोई उत्तरदायित्व नहीं है। 'बिंदास' लड़कियां !

राजी की तुलना में परमाणु देशप्रेम की असली कहानी लगती है। फिल्म में बहुत सारे झोल भी है, लेकिन यह बात फिल्म देखकर समझी जा सकती है कि दूसरे परमाणु विस्फोटों में भारत के ऊपर कितना दबाव रहा होगा। फिल्म में कुछ वास्तविक न्यूज रील भी जोड़ी गई है, जिससे विश्वसनीयता तो बढ़ती है, लेकिन कहीं-कहीं डॉक्युमेंट्री का भ्रम भी होता है।

गाजी अटैक और नाम शबाना जैसी फिल्मों के ही आगे की कड़ी है राजी। कहानी फेविकोल नहीं, देशभक्ति के जोड़ से जुड़ी है। बार-बार ‘ऐ वतन, ऐ वतन आबाद रहे तू’ गाना गूंजता है, जो गुलजार ने लिखा है। मूल रूप से यह गाना पाकिस्तान आर्मी स्कूल के बच्चों पर फिल्माया गया है। उन बच्चों को गाना सिखाती है आलिया भट्ट, जो भारत से शादी कर पाकिस्तान गई है।

यह तो अच्छा हुआ कि शरदचन्द्र चटर्जी 1938 में ही स्वर्ग सिधार गए। आज अगर वे जिंदा होते, तो सुधीर मिश्रा की दास देव देखकर हावड़ा ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर लेते। 1917 में देवदास उपन्यास बांग्ला भाषा में छपकर आया था और अपने जीते-जी शरदचन्द्र उस पर बनी चार फिल्में देख चुके थे। देवदास, पारो और चन्द्रमुखी के साथ इतना व्याभिचार इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ होगा। ये तीनों काल्पनिक पात्र हैं, सुधीर मिश्रा ने इन काल्पनिक पात्रों के साथ जैसी कल्पनाएं की है, वह कल्पना से परे है।

102 में अमिताभ ने तो जादू किया ही है, 75 साल के बूढ़े के रूप में ऋषि कपूर ने भी कम जादू नहीं किया। वास्तव में फिल्म के हीरो ऋषि कपूर ही हैं, जिनके आसपास पूरी कहानी घूमती है। ऋषि कपूर ने भी मौके को भुनाने में कसर नहीं छोड़ी। 27 साल बाद यह जोड़ी फिर पर्दे पर आई है और दर्शकों को मिली कमाल की कॉमेडी।

देखने तो बहुचर्चित फिल्म बियांड द क्लाउड्स गया था, लेकिन दर्शक नहीं आने से, शो कैंसल हो गया। टिकिट लेकर नानू की जानू देखने बैठा। दिमाग का फालूदा बना दिया सालो ने। बेदिमाग लोगों ने फिल्म बनाई है और सपना चौधरी फूहड़ है।